बिहार

Bihar: दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने गए तीन किशोर, दो की मौत

Sarita
23 Jun 2025 9:55 AM IST
Bihar: दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने गए तीन किशोर, दो की मौत
x
Bihar बिहार: दाह संस्कार के दौरान कुछ लोगों का मौत इंतजार कर रही थी. शव का दाह संस्कार होने के बाद लोग सोन नदी में नहाने चले गए. इस दौरान नदी की गहराई में जाने से तीन किशोर डूबने लगे. इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे किशोर की तलाश जारी है. घटना औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोन नदी के काली घाट के पास हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर अपनी दादी की मौत के बाद दाह संस्कार में शामिल होने रविवार की शाम सोन नदी के काली घाट गए थे, जहां दाह संस्कार के बाद तीनों किशोर नहाने के लिए सोन नदी में चले गए|
नहाने के दौरान पैर फिसल गया और तीनों नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे. यह देख जितेंद्र राम और शंकर कुमार तीनों को बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन उन्हें बचाने के दौरान वे भी डूबने लगे. वहां मौजूद गोताखोरी जानने वाले विनय पासवान ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और नदी में डूब रहे जितेंद्र राम और शंकर कुमार को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीनों किशोर रवि, पवन और एक अन्य को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका. तीनों नदी की तेज धारा में बह गए. घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई|
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और दाउदनगर के अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे. सीओ ने तेज गोताखोरों को मौके पर बुलाया. इसके बाद गोताखोरों ने सोननद में तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान गोताखोरों ने रवि कुमार (16) और पवन कुमार (17) के शव को नदी से बाहर निकाल लिया. गोताखोर तीसरे किशोर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन तीसरे किशोर का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है. दोनों मृत किशोर दाउदनगर नगर परिषद के वार्ड-7 के पार्षद राजू राम के परिवार के हैं|
Next Story