बिहार

Bihar : 339 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sarita
27 Feb 2025 10:29 AM IST
Bihar : 339 बोतल शराब  के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
x
Bihar बिहारः स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 339 बोतल शराब और एक बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। हालांकि एक तस्कर फरार भी हो गया। पहली कार्रवाई डोमनपुर गांव के पास की गई। जहां से बाइक सवार एक किशोर को 131 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई सह्या नदी के किनारे कर्बला के पास की गई। जहां से एक बैग से 165 बोतल शराब बरामद की गई। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा।
फरार तस्कर की पहचान बैरौना गांव के कुंदन मांझी के रूप में हुई। बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही कुंदन मांझी अपना बैग फेंक कर भाग गया। तीसरी कार्रवाई कावे मोड़ के पास की गई। जहां से 43 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान लामीचौर मौजा के रामबड़ाई राम और मुन्ना कुमार के रूप में हुई। बुधवार को गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
Next Story