
x
Bihar बिहार : बिहार के बक्सर जिले में मछली पकड़ते समय नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सिविल लाइंस निवासी महावीर कुमार (20) और मल्लाह टोली निवासी संजू भर (41) के रूप में हुई है।
टाउन पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, "यह घटना रविवार दोपहर लगभग दो बजे गंगा नदी के किनारे रामरेखा घाट पर हुई, जहां कई लोग मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे।" उन्होंने बताया कि घायल आदर्श कुमार को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
TagsBiharगंगादो मौतBiharGangestwo dead. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





