बिहार

Bihar: ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Sarita
25 Aug 2025 6:03 AM IST
Bihar: ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सासाराम शहर के बनरसिया मोहल्ला निवासी शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और साली मीना देवी के साथ बाइक से मोहनिया से लौट रहे थे।
इस दौरान गिरधरिया मोड़ के पास ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रियंका देवी और मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल शंकर बिंद को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story