बिहार

Bihar:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

Sarita
5 Oct 2025 6:35 AM IST
Bihar:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार को आसमान से मौत बरसी। जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक महिला समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर में मातम छा गया।
यह हादसा शकुराबाद थाना और नगर थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी इलाके में स्थित लालसे बिगहा गाँव में उस समय हुआ जब लोग भारी बारिश के बीच एक पीपल के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे। अचानक बिजली गिरने से सभी लोग घायल हो गए। सीताराम बिंद और सूरज कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसी बीच, लालसे बिगहा गाँव में एक घर पर बिजली गिरी, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से देवंती देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सांसद सुरेंद्र यादव सदर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से पाँच से आठ लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सांसद ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए।
Next Story