
x
Bihar बिहार: हाजीपुर-महुआ हाईवे पर बुधवार की शाम दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रकों में भयानक आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाजीपुर-महुआ हाईवे पर जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक हाजीपुर से महुआ की ओर जा रहा था और महुआ से एक खाली ट्रक आ रहा था। रंगीला चौक के पास दोनों ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर में ट्रक का तेल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। दोनों ट्रकों को सड़क किनारे लाकर शवों की तलाश की गई। इस दौरान खाली ट्रक से दो शव निकाले गए। उनकी पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई। मृतकों की पहचान सारण जिले के डुमरी जुआरा निवासी इंद्र देव राय और ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। हाइवा चालक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
TagsBiharदो ट्रकोंटक्करजलेतीन Bihartwo truckscollisionburntthree जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





