बिहार

Bihar: तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

Sarita
24 April 2025 7:49 AM IST
Bihar: तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
x
Bihar बिहार: सीतामढ़ी में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। दो बच्चियों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पचड़ा निमाही पंचायत के कंचनपुर वार्ड नंबर 11 में बुधवार की अहले सुबह हुई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ बच्चियां गांव के तालाब से मिट्टी लाने निकली थीं। इसी दौरान रविन्द्र राय की पुत्री नंदिनी कुमारी (8) का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर पांच बच्चियां तालाब में डूब गईं। हालांकि, दो बच्चियां किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाजपट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान आरती कुमारी (13) पुत्री उमा राय, नंदिनी कुमारी (8) पुत्री रवींद्र राय और सुधा कुमारी (9) पुत्री मिथुन राय के रूप में हुई है।
घायल बच्चियों की पहचान रितु और प्रियांशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि डूबने से तीन बच्चियों की मौत हुई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story