
x
Bihar बिहार:रोहतास जिले के दरीगांव थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे 140 बोरा धान लेकर भाग रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु, धर्मेंद्र कुमार के पुत्र गौतम कुमार एवं खैरी गांव निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में ही तीनों चोरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर, चोरी किए गए धान एवं एक बाइक को बरामद किया है।
मंगलवार की रात करीब 12 बजे दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि दरिगांव बाजार से कुल 140 बोरा धान लदा हुआ एक ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर सासाराम की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन कर सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और छापेमारी के क्रम में सासाराम करमचट नहर रोड स्थित मुर्ही सराय टॉड के पास पुलिस वाहन को देखकर सभी अज्ञात चोर धान लदे ट्रेक्टर एवं अपना बाइक छोड़कर भाग गये।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बाइक के आधार पर तीनों चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बाइक के सत्यापन में पाया गया कि उक्त बाइक का मालिक मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह हैं। इसके बाद वाहन मालिक ध्रुप सिंह से पूछताछ में पता चला कि उक्त बाइक लेकर पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने दरिगांव गया था। लेकिन पुलिस ने जब अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने दोस्त गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु की निशानदेही पर गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
TagsBiharट्रैक्टरधान चोरीतीनगिरफ्तारBihartractorpaddy theftthree arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





