
x
Bihar बिहार : बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 15 वर्षीय किशोर की पिज्जा खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिहिया नगर ब्लॉक रोड निवासी और सरकारी शिक्षक विनय कुमार केसरी के पुत्र बलवीर विनय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बलवीर ने गुरुवार (5 फरवरी, 2026) की रात एक दुकान से पिज्जा खाया था। देर रात और शुक्रवार की अल सुबह उसे अचानक Loose Motion शुरू हो गए। छात्र की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि वह कमजोरी के कारण घर की गली में ही गिर पड़ा।परिजन आनन-फानन में उसे बिहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बलवीर ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस दुकान की भी पहचान की जा रही है जहां से पिज्जा खरीदा गया था। असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
TagsBiharकिशोरसंदिग्धमौतBiharteenagersuspiciousdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





