बिहार

Bihar:तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Sarita
3 April 2025 9:32 AM IST
Bihar:तालाब में डूबने से किशोर की मौत
x
Bihar बिहार: सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली साह टोला गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र अंकुश कुमार (14) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अंकुश पड़ौली स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था और बुधवार की दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया. पहले तो परिजनों को लगा कि वह कहीं आसपास ही होगा, लेकिन जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई. कुछ देर बाद उसका शव गांव के ही तालाब से बरामद हुआ|
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस घर में छठ पूजा की तैयारी चल रही थी, वहां मातम पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्व की खुशियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गया है। अंकुश की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Next Story