
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत डेहरी-गया रेलखंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 506/7 और 9 के बीच हुई। मृतका की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। हादसे के वक्त उसने हल्के नीले रंग का टॉप और काले रंग की लेगिंग पहनी हुई थी। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एएसआई अविनाश कुमार और कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुँचे। उन्होंने पंचनामा और अन्य कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद से ही पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरओबी पर सीढ़ियाँ न होने के कारण लोग मजबूरन ट्रैक पार करते हैं। इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं।
आरपीएफ के एएसआई अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सोननगर को दे दी गई है। जीआरपी मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद भी अगर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो रेलवे पुलिस नियमानुसार अंतिम संस्कार कराएगी।
TagsBiharट्रेनचपेटकिशोरीमौतBihartrainhitteenage girldeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





