बिहार

Bihar : पुनपुन नदी में नहाने गया किशोर लापता, तलाश में जुटा स्थानीय प्रशासन

Sarita
10 Sept 2025 10:24 AM IST
Bihar : पुनपुन नदी में नहाने गया किशोर लापता,  तलाश में जुटा स्थानीय प्रशासन
x
Bihar बिहार: पुनपुन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई और शव पानी की तेज धारा में लापता हो गया। घटना ओबरा बाजार के हनुमानगढ़ी घाट पर हुई। लापता किशोर की पहचान ओबरा बाजार निवासी संतन साव के सबसे छोटे पुत्र 10 वर्षीय विष्णु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विष्णु अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पुनपुन नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। नदी में पानी अधिक होने और तेज धारा होने के कारण वह अचानक डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ नहा रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया। मंदिर के पास मौजूद कई लोग वहां पहुंचे। डूब रहे किशोर को बचाने के लिए एक युवक नदी में कूदा। लेकिन वह असफल रहा। स्थानीय पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि विष्णु 5वीं कक्षा का छात्र है। वह 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा है। इधर, एनडीआरएफ टीम के पहुंचने में देरी से नाराज लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर जाम हटाया गया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से नदी में डूबे किशोर की तलाश की जा रही है।
Next Story