
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह देर शाम घर आया और बिना किसी को बताए अपने दोस्तों के साथ तालाब में चला गया। उसने तालाब में छलांग लगा दी। किशोर की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी राजा उर्फ राजकुमार, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान किशोर के पिता पानी में कूद गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
खोजबीन के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। टीम मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में किशोर के पिता उसरैल साह ने बताया कि मेरा बेटा शहर के कपड़ा मार्केट सूतापट्टी में काम करता है। वह पिछले एक सप्ताह से दुकान से छुट्टी लेकर सावन माह के जलाभिषेक के लिए गया हुआ था और लौटा था। सोमवार शाम को वह घर आया और अपनी मां को खाना बनाने के लिए कुछ दिया और कहा कि खाना बना लो, मैं थोड़ी देर में आता हूं। यह कहकर वह चला गया।
पूरे मामले में ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि देर शाम एक किशोर के तालाब में डूबने की खबर मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा। अभी तलाश जारी है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है, जिसके बाद सुबह में तलाश की जाएगी।
TagsBiharपोखड़किशोरमौतpondteendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





