बिहार

Bihar :साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर की गोली मारकर हत्या

Sarita
28 May 2025 10:40 AM IST
Bihar :साइकिल से स्कूल जा रहे   टीचर की गोली मारकर हत्या
x
Bihar बिहार: बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अब यहां अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना दरभंगा जिले की है. जिले के भरवाड़ा-कमतौला पथ पर बुधवार की सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिक्षक साइकिल से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर निस्ता जा रहे थे. वे प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर निस्ता में कार्यरत थे. मृतक शिक्षक का नाम मंसूर आलम बताया जा रहा है|
वे मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वे भरवाड़ा शंकरपुर में किराए के मकान में रहते थे. वे सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे. हत्या निस्ता गांव के पास हुई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की जा रही है|
Next Story