बिहार

Bihar: तांत्रिक ने गर्भवती महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

Sarita
2 July 2025 11:11 AM IST
Bihar: तांत्रिक ने गर्भवती महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भूत-प्रेत भगाने के नाम पर एक महिला के साथ घिनौना कृत्य किया गया। जानकारी के मुताबिक, चार महीने की गर्भवती महिला के साथ कथित तांत्रिक ने लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मधेरा गांव की है। पीड़िता के मुताबिक, गर्भावस्था में लगातार दिक्कत होने पर उसका ससुर उसे भूत-प्रेत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गया। वहां पहुंचने पर तांत्रिक ने ससुर को बांस की झाड़ी के पास बैठाया और महिला को किसी बहाने से एक कमरे में ले गया। यहीं पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि शर्म और डर के कारण वह यह बात किसी को नहीं बता सकी। लेकिन इसके बाद भी तांत्रिक ने उसे बार-बार बुलाया और गलत काम किया। जब वह तीसरी बार वहां पहुंची तो तांत्रिक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल जांच करा ली गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story