बिहार

Bihar: घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद ,इलाके में दहशत

Sarita
2 Feb 2026 10:13 AM IST
Bihar:  घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद ,इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक मकान से पुलिस ने संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के वृति टोला गांव की है। यहां एक घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बताया जाता कि अज्ञात बदमाशों ने एक मकान से आंगन में विस्फोटक फें दिया। विस्फोटक की सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, वृति टोला निवासी नीरज राव के घर के आंगन में अज्ञात बदमाशों ने संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंक दी। घटना की जानकारी मिलते ही बगहा एसपी रामानंद कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। बगहा एसपी ने बताया, 'प्रथम दृष्टया जब्त की गई वस्तुएं खनन गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक जैसी लग रही हैं। हालांकि, इसकी सटीक प्रकृति और तीव्रता की पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो पाएगी।'
बरामद किए गए सामान में क्लास-2 विस्फोटक सामग्री के तीन टुकड़े, दो चांदी के रंग के डेटोनेटर और एक इलेक्ट्रिक मल्टीमीटर जैसा उपकरण शामिल है। पुलिस ने विस्फोटक को निष्क्रिय करने और बारीकी से जांच करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Next Story