बिहार

Bihar: अचानक गोलियां चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
23 Jun 2025 10:07 AM IST
Bihar: अचानक गोलियां चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar: मोतिहारी के सुगौली के ताज चौक स्थित ताज शॉपिंग सेंटर के प्रोपराइटर फैसल यूसुफ पर शनिवार की रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है. घटना नेशनल हाईवे 527 डी स्थित ताज चौक की है, जहां रात करीब साढ़े दस बजे यह घटना हुई. फैसल यूसुफ ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर सीढ़ियों से नीचे आ रहा था, तभी उसके मोबाइल पर कॉल आई. वह सीढ़ियों पर रुक गया और बात करने लगा. इसी दौरान एक बाइक पर हेलमेट पहने दो युवकों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की. गनीमत रही कि दोनों गोलियां उसे नहीं लगीं. एक गोली सीढ़ियों पर लगे मार्बल में धंस गई, जबकि दूसरी हवा में चली गई|
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मॉल मालिक के मुताबिक, शुरू में उसे ऐसा नहीं लगा कि उस पर गोली चलाई गई है. हालांकि, गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए. खुद फैसल यूसुफ का परिवार और आसपास के व्यवसायी भी डरे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पहले दो युवकों ने इलाके में घूमकर रेकी की थी।
Next Story