
x
Bihar बिहार: बक्सर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें तीन भाइयों की मौत हो गई. दो लोगों की हालत गंभीर है. घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार की सुबह हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया. लोगों ने ट्रक रखकर सड़क जाम कर दिया. लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई. मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है|
स्थानीय लोगों का कहना है कि अहियापुर गांव के विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव का शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों से गिट्टी-बालू के कारोबार को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद तीनों आज सुबह करीब पांच बजे नहर के पास टहल रहे थे. इसी बीच एक कार से कुछ अपराधी आए और फायरिंग शुरू कर दी. इसमें तीनों भाइयों को गोली लग गई. उन्हें बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी गोली लग गई. इस घटना में विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह यादव, पुंज सिंह यादव समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल कोचस स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव की भी मौत हो गई। प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। एक अन्य घायल पुंज सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अहियापुर गांव में मातम पसरा है और ग्रामीण डरे हुए हैं। इस बीच राजपुर थानेदार संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पुरानी रंजिश का नतीजा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपराधी दो वाहनों से आए थे। इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई|
TagsBiharफायरिंगतीनमौत Biharfiringthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





