
x
Bihar बिहार: बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल, बीच सड़क पर चलती स्कूटी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से लगी आग की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई। आग फैलने की वजह से सड़क किनारे आस-पास बने घर भी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे से लोगों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना थावे थान के वृंदावन के पास एनएच 531 पर हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो लोग स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर स्कूटी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी की डिक्की में पटाखे रखे हुए थे। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे से फैली आग की वजह से आस-पास की झोपड़ियां भी जल गईं।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूटी और घरों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
TagsBiharचलतीस्कूटीब्लास्टदोमौतBiharmovingscootyblasttwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





