बिहार

Bihar:चलती स्कूटर में अचानक हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्री झुलसे

Sarita
24 April 2025 12:37 PM IST
Bihar:चलती स्कूटर में अचानक हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्री झुलसे
x
Biharबिहार: बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना घटी है। दरअसल, सड़क पर एक स्कूटर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से लगी आग की वजह से स्कूटर पर सवार पिता और बेटी बुरी तरह झुलस गए। आग फैलने की वजह से सड़क किनारे आस-पास बने घर भी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे से लोगों में दहशत फैल गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना थावे थान के वृंदावन के पास एनएच 531 पर हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिता और बेटी दोनों स्कूटर से घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर स्कूटर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पिता और बेटी दोनों झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूटर की डिक्की में पटाखे रखे हुए थे। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे से फैली आग की वजह से आस-पास की झोपड़ियां भी जल गईं
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूटी और घरों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story