
x
Bihar बिहार: बिहार के नवादा जिले के नवादा सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर मोहल्ले में बिहार पुलिस की परीक्षा देने सासाराम जा रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत डोमनबाग गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो उर्फ ब्रह्म महतो के पुत्र सचिन कुमार (22) के रूप में हुई है।
इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मौके से गोली का एक खोखा और सचिन का बैग बरामद किया गया है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharछात्रहत्याचीख-पुकारBiharstudentmurderscreams and cries जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





