बिहार

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sarita
10 April 2025 11:13 AM IST
Bihar: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
x
Bihar : बिहार के बेतिया जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पांचवीं क्लास के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बैरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में नहर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी कलीम मियां के पुत्र मुमताज आलम (11) के रूप में हुई है|
मुमताज प्राथमिक विद्यालय बैरिया में पांचवीं क्लास का छात्र था. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि मुमताज आलम बैरिया प्राथमिक विद्यालय से अपने घर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. वहीं, छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बेतिया-बैरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया|
Next Story