
x
Bihar बिहार: बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. रविवार को मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा 12 वर्षीय छात्र हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मीनापुर निवासी पंकज साह के पुत्र कर्ण कुमार के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय पन्नापुर में छठी कक्षा का छात्र था. ग्रामीणों के अनुसार रविवार को स्कूल की छुट्टी थी और कर्ण अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह जलेबी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. पेड़ के बगल से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था, जिसके संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कर्ण अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे इलाके में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं और कई जगहों पर बिना कवर वाले तार पेड़ों और घरों से सटे हुए हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
TagsBiharछात्रहाईटेंशनचपेटमौतBiharstudenthigh tensioncontactdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





