
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर से मौत की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मुजफ्फरपुर जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैकमैन काम कर रहा था. अचानक एक पत्थर उसकी आंख और सिर पर लगा. पत्थर इतनी जोर से लगा कि कर्मचारी की आंख बाहर आ गई और वह तड़पने लगा. इसके बाद उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ट्रैकमैन को मृत घोषित कर दिया. मृतक पिछले तीन साल से रेलवे में काम कर रहा था. मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान एक ट्रैकमैन की आंख और सिर पर पत्थर लग गया. जिसके बाद ट्रैकमैन मौके पर गिर गया और दर्द से तड़पने लगा. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल ट्रैकमैन को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|
पत्थर ट्रैकमैन की आंख पर इतनी जोर से लगा कि उसकी आंख बाहर आ गई. रेलवे ट्रैकमैन की मौत घटना के बाद रेलकर्मियों में कोहराम मच गया. रेल प्रशासन ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रेल प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है. मृतक ट्रैकमैन की पहचान जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दुबियाही गांव निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से ट्रैकमैन का काम कर रहा था। उसकी शादी 23 अप्रैल को वैशाली जिले की एक लड़की से तय हुई थी। युवक की मौत की घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पूरे गांव में मातम पसरा है।
मृतक के दादा राम बहादुर ठाकुर ने बताया कि मनीष की अप्रैल महीने में शादी होने वाली थी, हम लोग शादी की खरीदारी भी कर रहे थे। वह परिवार में सबसे छोटा था। मां काफी दिनों से उसकी शादी का सपना देख रही थी। यूनियन एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि काम करने के दौरान कर्मचारी घायल हो गया था, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कुछ लोग पथरी तो कुछ पेंडुलम को मौत का कारण बता रहे हैं।
TagsBiharपटरीपत्थरआंखट्रैकमैनमौतBihartrackstoneeyetrackman died a painful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





