बिहार

Bihar: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक घायल

Sarita
11 Jan 2026 7:24 AM IST
Bihar:   दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक घायल
x
Biharबिहार :बिहार के बेतिया जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गोनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर ये हिंसक झड़प हुई है। झड़प के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है,घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पिछले 80 सालों से उनके कब्जे में है। उनके पास इससे संबंधित वैध रसीद भी मौजूद है। उनका दावा है कि दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, इसी को लेकर विवाद बढ़ा और झड़प हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। गोनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोनों पक्षों से आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Next Story