बिहार

Bihar : रेत में छिपाकर रखा करोड़ों का गांजा, SSB ने छापेमारी

Sarita
21 April 2025 12:29 PM IST
Bihar : रेत में छिपाकर रखा करोड़ों का गांजा, SSB ने छापेमारी
x
Bihar बिहार: बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपतपट्टी ने नाका ड्यूटी के दौरान 1062.2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.25 करोड़ आंकी गई है।
बालू में छिपाकर रखा गया था गांजा
एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि तस्करों ने सीमा स्तंभ संख्या 221 से करीब चार किलोमीटर दूर भारत में स्पर संख्या 2400 के सामने नदी के उस पार बालू में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद नदी क्षेत्र की घेराबंदी के लिए नाका टीम गठित की गई। नाका टीम चिह्नित स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान नाका टीम को 30 बोरे मिले।
गौरव सिंह ने बताया कि बोरे से 1062.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा को भपटियाही थाने को सौंप दिया गया है।
Next Story