
x
Bihar बिहार: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र से तीन नेपाली तस्करों को तीन किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भिखनाठोरी के पिलर संख्या 433 के पास तीन नेपाली तस्करों को तीन किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों तस्कर बाइक से नेपाल से भारत आ रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के परसा जिले के बुधनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर गाँव निवासी विष्णु मगर, सुन बहादुर और वरुण के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों तस्करों को हशीश के साथ सहोदरा थाने को सौंप दिया गया है।
TagsBiharगांजेतस्करोंगिरफ्तार Biharganjasmugglersarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





