
x
Bihar बिहार :बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के दरभंगा फोरलेन स्थित मेडिकल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कोचिंग संचालक और इंटर की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान मीनापुर गंज बाजार चौक निवासी कोचिंग संचालक राजीव कुमार और इंटर की छात्रा अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है। राजीव कुमार मीनापुर में कोचिंग चलाते थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और 12 दिन पहले ही उनके घर पुत्री का जन्म हुआ था। वहीं अनुराधा चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराधा सुबह ऑटो से मीनापुर पहुंची थी, जहां से वह राजीव कुमार के साथ बाइक से शहर आई। दोनों जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज पहुंचे, जहां से अनुराधा ने इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लिया। इसके बाद दोनों बाइक से मीनापुर लौट रहे थे। जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के समीप नए पुल से होते हुए वे दरभंगा फोरलेन के रास्ते मेडिकल ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर दो ट्रक आपस में ओवरटेक कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBiharट्रकबाइककुचलामौतBihartruckmotorcyclecrusheddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





