
x
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहाँ देर रात बाइक सवार बदमाशों ने स्नातक के एक छात्र को निशाना बनाते हुए उसके पेट में गोली मार दी। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्लाह गांव की है। घायल छात्र की पहचान 18 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो कि स्नातक का छात्र है। शिवम कुमार के पिता उमेश कुमार अर्धसैनिक बल (SSB) में जवान हैं और वर्तमान में अररिया में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि शिवम कुमार अपने दोस्त के बर्थडे की पार्टी में जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उसके पेट में गोली मारी। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि वह होश में था और उसने खुद अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी और जल्दी घटनास्थल पर पहुंचने को कहा।
आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर छात्र के पेट से गोली निकाल दी है। उसकी मां विभा देवी का कहना है कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, ऐसे में हमले की वजह समझ से परे है। एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि घायल छात्र के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
TagsBiharSSB जवानबेटेगोलीBiharSSB jawansonshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





