बिहार

Bihar : गंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का कंकाल, हत्या की आशंका

Sarita
28 Aug 2025 7:37 AM IST
Bihar : गंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का कंकाल, हत्या की आशंका
x
Bihar बिहार: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के नीलकंठ टोला गांव स्थित गोरैया स्थान के पास गंगा घाट से पुलिस ने एक व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है। कंकाल मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय रघुवर राय के पुत्र 45 वर्षीय धर्मवीर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 8 अगस्त को गांव के कुछ लोग धर्मवीर यादव को मजदूरी कराने के लिए गंगा नदी के उस पार दियारा इलाके में ले गए थे। इसके बाद वह लापता हो गया। धर्मवीर का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने 22 अगस्त को मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और गांव के ही अरुण यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का शक जताया।
बुधवार को ग्रामीणों और परिजनों ने गोरैया स्थान गंगा घाट के पास मिले कंकाल की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर थाने ले आई। परिजनों ने बताया कि पुराने इलाज के दौरान हाथ में डाली गई रॉड से कंकाल की पहचान धर्मवीर यादव के रूप में हुई।
परिजनों का आरोप है कि गाँव के ही कुछ लोगों ने धर्मवीर की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया। वहीं, गाँव के कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि धर्मवीर गंगा दियारा में सरकार द्वारा प्रतिबंधित एक धंधे में संलिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर के डीएसपी भी मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बरामद कंकाल को फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा जाएगा। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Next Story