
x
Biharबिहार: बिहार के गयाजी में गुरुवार शाम को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात विजयदशमी के दिन होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बायपास स्थित बिपार्ड के पास हुई। मृतक ब्रह्मवन पार्क का कर्मचारी था।
मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गई है। वह मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकड़िया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेजा।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मवन पार्क में कुछ लोग घूमने आए थे और इसी बीच दीपक कुमार से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कारण गोली चल गई, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विवाद किस बात को लेकर हुआ।
आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। मगध मेडिकल और रामपुर थाने की पुलिस ने सड़क जाम को हटाने और मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है|
TagsBiharविजयदशमीगोलीकांडVijayadashamiShooting जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





