
x
Bihar बिहार : बिहार के पटना में एक महिला के मर्डर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को जानीपुर थाना क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद किया गया था। वहीं जब पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के पति सुबोध शर्मा के कहने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला को बहाने से खेत में बुलाकर पति सुबोध शर्मा ने उसके सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं कुणाल कुमार के बयानों के आधार पर महिला के पति सुबोध शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पति सुबोध शर्मा ने भी अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। जांच में पता चला कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके साथ ही पैसों को लेकर भी कोई विवाद था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
TagsBiharमहिलामर्डरखुलासाआरोपीगिरफ्तार Biharwomanmurderrevelationaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





