बिहार

शीतलहर से कांप रहा बिहार, अगले दो दिन इस जिले के लोगों को सहना होगा सर्दी का सितम, सबसे ठंडा रहा गया

Sarita
5 Jan 2022 9:23 AM IST
शीतलहर से कांप रहा बिहार, अगले दो दिन इस जिले के लोगों को सहना होगा सर्दी का सितम, सबसे ठंडा रहा गया
x

फाइल फोटो 

बिहार के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति है। मंगलवार को पटना, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल में शीतदिवस घोषित किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति है। मंगलवार को पटना, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल में शीतदिवस (कोल्ड डे) घोषित किया गया। इन जिलों में अगले दो दिनों तक ठंड ज्यादा सताएगी। पटना सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर का असर जनजीवन पर पड़ा है। कई ट्रेनें और विमान देरी से चल रहे हैं।

राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता पटना में 100 मीटर के आसपास दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वहीं, राज्य में अधिकतम औसत तापमान में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला। राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पटना, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और आसपास इलाकों में शीत दिवस रहेगा। इस दौरान माध्यम से घने स्तर का कोहरा भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके चलते न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार की सुबह के समय घना और मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा।
Next Story