
x
Bihar :मोतिहारी के राम जानकी पथ किनारे स्थित कैथवलिया गांव में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर में 17 जनवरी को शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा पंडाल और मंडप का निर्माण कार्य भी संपन्न हो चुका है।शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री 17 जनवरी को सुबह 11:50 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। वे सबसे पहले कैथवलिया आएंगे, इसके बाद मोतिहारी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे
महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव शायन कुणाल ने बताया कि विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2030 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवलिंग स्थापना के अवसर पर हेलीकॉप्टर से जलाभिषेक और पुष्प वर्षा की जाएगी।
विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य 24 घंटे जारी है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। निर्माण कार्य में करीब 400 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। मंदिर निर्माण करा रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज पांडे ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है और इसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
TagsBiharविराट रामायणमंदिर परिसरशिवलिंगस्थापना BiharVirat RamayanaTemple complexShivalingaInstallation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





