बिहार

Bihar: रेलवे ट्रैक के पास 23 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी

Sarita
27 March 2025 6:25 AM IST
Bihar: रेलवे ट्रैक के पास 23 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी
x
Bihar बिहार: बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की सिर कटी लाश मिली है. वहीं, लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एक महीने से ससुराल में रह रहा था युवक जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के परैया थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के पास रेलवे ट्रैक का है. मृतक की पहचान गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के छतुबाग गांव निवासी अनुज कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है|
अनुज पिछले एक महीने से अपने ससुराल में रह रहा था. युवक का शव ससुराल से महज 50 मीटर की दूरी पर मिला. अनुज के पिता राम ज्ञान रविदास ने बताया कि अनुज अपने ससुराल में रह रहा था. बुधवार को बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की खबर आई है. मौके पर पहुंचे तो बेटे का सिर रेलवे ट्रैक के एक तरफ कटा हुआ पड़ा था, जबकि धड़ अलग पड़ा था. उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. दरअसल, बुधवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी|
पुलिस जांच में जुटी. बिहार पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया है, ताकि पहचान छिपाई जा सके. फिलहाल पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है|
Next Story