
x
Bihar बिहार: पटना के पुनपुन में गौरीचक थाने के खैरा गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने महिला को दो गोली मारी है। महिला की पहचान जहानाबाद के भेलावर थाने के पिंजौरा गांव निवासी मनीष यादव की पत्नी नीलम देवी (30) के रूप में हुई है। गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। मौके से एक खोखा और एक गोली बरामद की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आवास योजना के पैसे को लेकर नीलम का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके बाद से पति महिला को अपने साथ नहीं रखता था। लेकिन महिला जबरन अपने पति के साथ धनरूआ के डुमरा गांव में रह रही थी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि महिला को किसी परिचित ने वीर मेला देखने के लिए बुलाया और फिर खैरा गांव के पास सुनसान जगह पर ले जाकर जबड़े में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को महिला का शव खेत में पड़ा मिला, तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई।
एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि मौके से मिले सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में परिजनों के बयान का इंतजार है। उनके द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। महिला के हत्यारे की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस महिला के घर के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharमहिलाशवसनसनीBiharwomandead bodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





