
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हराही तालाब से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया। वहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर हराही तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। तालाब किनारे से एक बैग भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बैग मृतक युवक का है। बैग से कपड़े, मोबाइल फोन का चार्जर और कुछ पैसे मिले हैं। तलाशी के दौरान मृतक युवक की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है।
लोगों का कहना है कि दरभंगा स्टेशन तालाब के पूर्वी किनारे पर है। जहां इन दिनों नशाखुरानी गिरोह काफी सक्रिय हैं। ऐसे में युवक के नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की भी आशंका है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharतालाबयुवकशवसनसनी Biharpondyouthdead bodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





