
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालक का शव बगीचे से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के लिए बता दें कि घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र के करूप गांव की है। मृतक की पहचान जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी चुनमुन बिंद के पुत्र छोटू कुमार (12) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चुनमुन बिंद मजदूरी करता है और कभी-कभी उसका बेटा छोटू भी ट्रैक्टर से मिट्टी उतारने जाता था।
पुरानी रंजिश में की गई हत्या- पिता मृतक के पिता ने गांव के ही जितेंद्र महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश में छोटू की हत्या की गई है और इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने दावा किया कि शव को जलाने का प्रयास किया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
TagsBiharबालकमौतइलाकेसनसनीBiharboydeathareasensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





