बिहार

Bihar : युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sarita
12 Aug 2025 7:29 AM IST
Bihar   : युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव चैनपुर चिउटाहां और विशुनपुर सरैया गांव के बीच स्थित एक चौड़ से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके सिर में गोली मारी गई है और गर्दन को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। शरीर पर अन्य चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया है।
पारू और देवरिया थाने की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पारू थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से खून के कई धब्बे मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और पहचान के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया और थानों में प्रसारित की जा रही हैं। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।
Next Story