बिहार

Bihar : अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Sarita
23 Aug 2025 8:14 AM IST
Bihar : अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
x
Bihar बिहार: समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजघाट कुंडल 2 निवासी जादू मुखिया के पुत्र अरुण मुखिया (40) के रूप में हुई है। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने राजघाट पुल को जाम कर दिया।
मृतक की पत्नी पिंकी देवी (38) ने घटना के संबंध में सिंघिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। उसने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे रोहित सिंह (35) नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और उसके पति को बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद वह पूरी रात अपने पति की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि अरुण मुखिया का शव राजघाट पुल के नीचे पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि रोहित सिंह और उसके साथियों ने उसके पति की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया।
शव मिलने के बाद सैकड़ों लोग राजघाट पुल पर जमा हो गए और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, सिंघिया और हसनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस मृतक की पत्नी के आरोपों की जाँच कर रही है और जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story