बिहार

Bihar: स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे 2 लोगों को रौंदा, दर्दनाक मौत

Sarita
3 May 2025 10:03 AM IST
Bihar: स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे 2 लोगों को रौंदा, दर्दनाक मौत
x
Bihar बिहार: झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना चरही-घाटो मार्ग पर तापिन के बयालीस नंबर चौक के पास हुई। मृतक युवकों की पहचान राजू और करण के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस भी पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story