
x
Bihar बिहार : बिहार के दरभंगा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी। हालांकि, परीक्षार्थी मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एमएमटीएम कॉलेज (MMTM College) परिसर के पास की है। केवटी प्रखंड के हनुमान नगर दूधिया गांव से करीब 10-12 छात्र-छात्राएं स्कॉर्पियो रिजर्व कर द्वितीय पाली की परीक्षा देने केंद्र जा रहे थे। कॉलेज के समीप अचानक गाड़ी फिसल गई और कीचड़ व पानी से भरे गहरे तालाब में समा गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह डूब गई, और चीख-पुकार मच गई। लेकिन पानी में डूबने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जैसे ही गाड़ी तालाब में गिरी, आसपास के लोग बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने चालक समेत सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। वार्ड पार्षद मुकेश कुमार महासेठ ने तुरंत यूनिवर्सिटी थाना और नगर निगम को सूचित किया।नगर निगम के कर्मचारी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद डूबी हुई स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला।हादसे के बाद परीक्षार्थी सहम गए थे और कुछ के एडमिट कार्ड भी गाड़ी के अंदर ही छूट गए थे। हालांकि, छात्रों ने हिम्मत नहीं हारी। बच्चों ने तुरंत घर से एडमिट कार्ड की दूसरी कॉपी मंगवाई और भीगे कपड़ों व मानसिक तनाव के बावजूद समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी परीक्षा दी।
TagsBiharतालाबपरीक्षार्थियोंस्कॉर्पियोचीख-पुकारBiharpondexam candidatesScorpioscreams and cries जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





