बिहार

Bihar : पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो , तीन की मौत

Sarita
21 Jun 2025 10:00 AM IST
Bihar : पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो , तीन की मौत
x
Bihar बिहार: बक्सर भरौली गंगा नदी पुल की रेलिंग तोड़कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई, जिसमें बिहार के तीन लोगों की मौत की खबर है. इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात लोग भरौली से बक्सर जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो वीर कुंवर सिंह सेतु के बाएं तरफ की रेलिंग तोड़कर सीधे गंगा नदी में जा गिरी. स्कॉर्पियो गाड़ी का एक पहिया पुल पर था|
मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के तीन लोगों की मौत हो गई है. वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई|
Next Story