
x
Bihar बिहार : बिहार के गया जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ला स्थित गांधी मोड़ के पास दोपहर करीब 2 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
TagsBiharट्रैक्टरचपेटtractorhitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





