
x
Bihar बिहार: जिले के करजा थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसे में बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन और तेज रफ्तार पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में वैन सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. आज सुबह एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप और बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में टक्कर हो गई. हादसे में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को स्कूल भेज दिया गया|
हादसा करजा थाना क्षेत्र के एनएच-102 स्थित रीवा रोड पर यूपी ढाबा के पास हुआ. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सरैया की ओर से आ रही स्कूल वैन में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जबकि स्कूल वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त वैन चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, जिससे वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वैन में सवार रौतनिया स्थित एक निजी स्कूल के बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर को बुलाया गया।
इसके बाद स्कूल की ओर से दूसरी बस भेजी गई, जिसमें बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही करजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि एनएच पर स्कूल वैन और पिकअप के बीच टक्कर हुई है। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्कूल भेज दिया गया है। वैन चालक को गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
TagsBiharस्कूल वैनपिकअपटक्करड्राइवरघायलBiharschool vanpickupcollisiondriverinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





