बिहार

Bihar : स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर,मचा हड़कंप

Sarita
26 Jun 2025 10:57 AM IST
Bihar : स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर,मचा हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को टक्कर मार दी. जिसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे में कई बच्चे घायल भी हुए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान काफी देर तक यातायात भी ठप रहा. आपको बता दें कि यह घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कोहवा मोड़ के पास नेशनल हाईवे 27 पर हुई|
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. नगर थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की. स्कूल बस और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. दोनों की हालत और कागजात की जांच की जा रही है. वहीं, घटना के कारण काफी देर तक अफरातफरी मची रही और यातायात ठप हो गया. जिसके बाद पुलिस ने इसे सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है|
Next Story