
x
Bihar बिहार: राजधानी पटना के मनेर इलाके में शनिवार को बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया| घटना नेशनल हाईवे 30 पर जमीरगंज बाजार के पास हुई, जहां हादसे के बाद करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही. हादसे के बाद बाइक सवार को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया|
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक नाबालिग और अनुभवहीन चालक ट्रैक्टर पर बालू लादकर तेज रफ्तार से बिहटा से दानापुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ही सड़क पर पलट गया और बालू सड़क पर बिखर गया. हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में घायल बाइक सवार की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मौउद्दीनचक (महाद्दीचक) गांव निवासी बकेश्वर मिस्त्री के पुत्र मिंटू शर्मा के रूप में हुई है।
दुर्घटना में उसके दोनों पैर टूट गए तथा शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची मनेर पुलिस की टीम ने युवक को मनेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।इस दुर्घटना के बाद एनएच-30 पूरी तरह जाम हो गया।
TagsBiharबाइकटक्करट्रैक्टरपलटायुवकघायलBiharbikecollisiontractoroverturnedyouthinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





