बिहार

Bihar : राम मंदिर के ट्रस्टी दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर से 50 लाख रुपये की चोरी

Sarita
24 Feb 2025 8:16 AM IST
Bihar : राम मंदिर के ट्रस्टी दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर से 50 लाख रुपये की चोरी
x
Bihar बिहार: पुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. इसी कड़ी में अब बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है. इस बार अपराधियों ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखने वाले स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के घर को निशाना बनाया है. परिजनों के मुताबिक करीब 50 लाख की संपत्ति चोरी हुई है. दरअसल, कामेश्वर चौपाल का देहांत 7 फरवरी को हुआ था. उनका परिवार श्राद्ध कर्म के लिए सुपौल जिले में अपने पैतृक गांव गया हुआ था|
इसी बीच पटना के बेउर में उनके घर में बड़ी चोरी हो गई. घर का ताला तोड़कर एक-एक कमरे की तलाशी ली गई और चोरों ने अलमारी तोड़कर नकदी, जेवरात और मुकुट चुरा लिया. घटना की सूचना मिलने पर बेउर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. हालांकि स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के घर इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस के दावों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. कामेश्वर चौपाल की पुत्रवधू मीनाक्षी ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।
Next Story