
x
Bihar : सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भादा गांव के समीप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक अरबिंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन सिंह हैं। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार को दोनों युवक बाइक से सिवान शहर में तेल लेने निकले थे। इसी दौरान भादा गाँव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुस्से में ट्रक को रोका और बाद में पुलिस को सौंप दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
TagsBiharट्रकटक्करयुवकमौतकोहरामBihartruckcollisionyoung mandeathchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





