
x
Bihar बिहार: बिहार के औरंगाबाद में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा मिर्जा गांव का रहने वाला है. मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुदामा कुमार शर्मा के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुदामा हर दिन की तरह आज भी अहले सुबह टहलने के लिए निकला था|
इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. हादसे में सुदामा की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक फरार हो गया है. इधर, घटना के बाद जिला पार्षद अनिल यादव भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. बताया जा रहा है कि युवक की महज 11 दिन पहले ही शादी हुई थी. इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है|
Next Story





